Home बिहार कानून के रखवाले ही असुरक्षित: बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की...

कानून के रखवाले ही असुरक्षित: बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार की बीच सड़क बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई

18
0

[ad_1]

बिहार में बैखौफ बदमाशों का आतंक एक बार फिर से देखने को मिला है। राज्य के बेगूसराय जिले में बदमाशों ने बीच सड़क पर एक चौकीदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। चौकीदार जब स्कूटी से जा रहा था तभी एक बदमाश उसकी स्कूटी को रोककर उससे गाली- गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उस बदमाश के चार-पांच सहयोगी भी पहुंच गए और फिर चौकीदार की लात-घुसों से पिटाई करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी दो गांव की बताई जा रही है। बताया गया है कि तेघरा थाना में कार्यरत चौकीदार राहुल कुमार 31 मई 2026 की रात स्कूटी से अपने घर जा रहा था। तभी गांव में ही शुभम कुमार सहित 6 -7 की संख्या में बदमाशों ने उसे रोककर उसके साथ बेरहमी से पिटाई की। हालांकि, इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर बदमाशों को वहां से हटाया जिसके बाद चौकीदार की जान बच पाई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पीड़ित चौकीदार ने मारपीट की इस घटना के संबंध में तेघड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। चौकीदार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह नोटिस तामील करवाने जा रहा था। पूर्व के केस में पुलिस छापेमारी की वजह से बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले जांच कर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में हेड क्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि चौकीदार के साथ मारपीट की घटना हुई है जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि चौकीदार के साथ उसकी आपसी रंजिश है। इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई कर रही है।

दूसरी ओर इस घटना को लेकर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि जब पुलिस के लिए काम कर रहे चौकीदार को बदमाशों द्वारा बीच सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा जा रहा है तो ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा। (रिपोर्ट: संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, कई लोगों ने की आंखों में जलन और घुटन की शिकायत

मुजफ्फरपुर: ब्रह्मपुरा के प्रसाद हॉस्पिटल में आग, 5 मरीजों की मौत, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का ऐलान किया



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here