Home अंग प्रदेश बिहार:गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; दो की...

बिहार:गया-राजगीर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, सात घायल; दो की हालत गंभीर – Gaya Rajgir Nh 82 Ambulance Accident Wazirganj Seven Injured Two Critical Today Bihar News

19
0

[ad_1]

गया-राजगीर मुख्य मार्ग एनएच-82 पर गुरुवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोग और सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। एंबुलेंस की चपेट में आए व्यक्ति समेत दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया है।

दक्खिनगांव के पास हुआ हादसा, कई बार पलटी एंबुलेंस

हादसा गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में दक्खिनगांव के पास एनएच-82 पर हुआ। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस तेज रफ्तार में आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और उसमें एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे शौच कर रहे विपुल सिंह को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई। हादसे के बाद एंबुलेंस के चारों पहिए ऊपर हो गए।

एंबुलेंस में सवार छह लोग घायल

दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। सभी घायल अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। विपुल सिंह वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार गांव के रहने वाले हैं और पास के एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं।

सीएचसी वजीरगंज में प्राथमिक इलाज, दो रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

एनएच-82 पर एंबुलेंस पलटने की घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here