Home बिहार क्या आज गिरफ्तार होंगे फैजल खान? अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते...

क्या आज गिरफ्तार होंगे फैजल खान? अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं खान सर, कोर्ट में है अहम सुनवाई

26
0

[ad_1]

आज पटना कोचिंग फायरिंग मामले में सबकी नजर कोर्ट पर रहने वाली है। क्योंकि आज फैजल खान उर्फ खान सर पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, आज खान सर कोर्ट पहुंच सकते हैं। इसके अलावा रौशन सर की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है।

खान सर की गिरफ्तारी की मांग

देखना होगा कि रौशन सर बाहर आएंगे या अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। वहीं, खान सर के दो सुरक्षाकर्मियों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी। हालांकि, रौशन सर के छात्रों ने आज प्रदर्शन की कॉल दी है। उनकी मांग है कि खान सर को गिरफ्तार किया जाए और रौशन सर बाहर आएं।

 

आर्म्स एक्ट के तहत हुई FIR

 

गोलीकांड मामले में खान सर पर FIR दर्ज है। वो भी हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर हुई है। खान सर फरार हैं, इसलिए गिरफ्तारी का खतरा तो बना ही हुआ है। तीसरा खतरा खान ग्लोबल सेंटर के सील होने का मंडरा रहा है।

 

  1. आर्म्स एक्ट के तहत गोलीकांड में FIR दर्ज                
  2.  गिरफ्तारी का खतरा        
  3. कोचिंग सेंटर हो सकता है सील

सरेंडर करने को तैयार नहीं खान सर 

यानि कुल मिलाकर खान सर बुरे फंसे हैं। इसलिए तीन दिन से फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है लेकिन खान सर हैं कि सरेंडर करने को तैयार नहीं हैं। हालांकि आज उम्मीद है कि तीन दिन से फरार खान सर सबके सामने आएंगे। कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे और मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।

 

 अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं खान सर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here