Home बिहार बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, प्रोफेसर केसी सिन्हा और...

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, प्रोफेसर केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह BJP में हुए शामिल

23
0

[ad_1]

पटना: बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। पिछले विधानसभा चुनाव में पटना की दीघा सीट से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार बिट्टू सिंह और कुम्हरार सीट से उम्मीदवार गणित के प्रोफेसर केसी सिन्हा आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बिट्टू सिंह ने 8 जुलाई को ही जनसुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि बांकीपुर में विधानसभा का उपचुनाव है और जनसुराज से प्रशांत किशोर इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहले जनसुराज के 2 बड़े नेताओं द्वारा प्रशांत किशोर का साथ छोड़ना और बीजेपी में शामिल होना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रोफेसर केसी सिन्हा कौन हैं?

प्रोफेसर केसी सिन्हा एक ऐसे शिक्षक हैं, जिन्हें बिहार में गणित पढ़ने वाला बच्चा-बच्चा जानता है। केसी सिन्हा बिहार के घर-घर में गणित पढ़ने वाले बच्चों के लिए किताबों, एक्सरसाइज बुक या अन्य रूप से उपलब्ध रहे हैं। वह कई यूनिवर्सिटी में वीसी रहे, जिससे युवा वर्ग भी उन्हें काफी जानता है। 

बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने गणित के प्रोफेसर केसी सिन्हा को कुम्हरार सीट से उम्मीदवार बनाया था।

बिट्टू सिंह कौन हैं?

दीघा के बिट्टू सिंह पहले बीजेपी के ही नेता थे लेकिन बाद में वह बागी हो गए और बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार के रूप में दीघा से मैदान में उतरे। दरअसल टिकट कटने की वजह से उन्होंने ये फैसला लिया था। ऐसे में बिट्टू का बीजेपी में जाने का फैसला एक तरह से घर वापसी का है। बिट्टू, व्यवसायी वर्ग का वोट खिसकाने की क्षमता रखते हैं।

बांकीपुर में क्यों हो रहा उपचुनाव? 

बांकीपुर सीट पर बीजेपी नेता नितिन नवीन विधायक थे लेकिन बाद में वह राज्यसभा सांसद चुन लिए गए, जिस वजह से ये सीट खाली हो गई और अब इस पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि इस सीट पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद उम्मीदवार हैं।

बीजेपी ने प्रशांत किशोर के मुकाबले में नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी की ओर से रेखा कुमारी गुप्ता मैदान में हैं। यह उपचुनाव बिहार की वर्तमान एनडीए सरकार (बीजेपी नेतृत्व) के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिहार के बांकीपुर में जातीय समीकरण क्या हैं? इसको लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- 

प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल शपथपत्र में दी जानकारी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here