[ad_1]
अब तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर उसी वीडियो भी बनाते हैं। कई बार वीडियो में कुछ ऐसा कैप्चर हो जाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होता है और ऐसी ही चीजें फिर सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और आपने शायद रिएक्ट भी किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे देखने के बाद शायद आप भी रिलेट कर पाएं या फिर आपको भी याद आए कि हां कई बार लोग ऐसा करते हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या नजर आया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने कई शादियों में देखा होगा कि जब कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन का फोटोशूट करता है, इसके लिए अच्छे पोज बताता है तो लोग भी अपना फोन लेकर वहां फोटो क्लिक करने के लिए पहुंच जाते हैं और इससे कैमरामैन को अपने काम में दिक्कत होती है क्योंकि फोटो बिगड़ती है। ऐसा ही कुछ अभी वीडियो में दिखा। वीडियो में नजर आता है कि कैमरामैन अपने काम में लगा हुआ है और तभी एक लड़की अपना फोन लेकर उनके फोटो क्लिक करने लगती है। लड़की का फोन कैमरामैन के कैमरे के आगे आता है तो वो कुछ देर कुछ नहीं बोलता मगर फिर लड़की के पास जाता है और उसका फोन लेकर दूर फेंक देता है। अब इसी वजह से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandantwts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हर कैमरामैन के लिए फ्रस्टेटिंग मोमेंट।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा किया कैमरामैन। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ज्यादा होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कैमरामैन को धैर्य के लिए मेडल मिलना चाहिए। चौथे यूजर ने लिखा- ये बुरा व्यवहार था। एक और यूजर ने लिखा- मैं इसकी हालत समझ सकता हूं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लोको-पायलट ने जो काम किया वो दिल जीत लेगा, Video हो रहा है वायरल
ये टैलेंट है या फिर रील का नशा? वायरल Video देख आप खुद तय कीजिए
[ad_2]
Source link















