Home अंग प्रदेश बिहार:’कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ…’ भीड़ को रोक रही...

बिहार:’कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ…’ भीड़ को रोक रही पुलिस पर क्यों भड़के सीएम सम्राट चौधरी? – Cm Samrat Choudhary Loses Cool As Crowd Breaches Security Cordon During Football Tournament In Munger

17
0

[ad_1]

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कहुआ गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। लोग मुख्यमंत्री को करीब से देखने के लिए बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मंच से उठे और माइक पकड़कर पुलिसकर्मियों को फटकार लगा दी।

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कहुआ गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां उन्हें विजेता टीम को अपने हाथों से ट्रॉफी प्रदान करनी थी। मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए मैदान में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे।

पढ़ें: मोकामा विधायक अनंत सिंह और जनसुराज के एमएलसी प्रत्याशी पर एफआईआर, जानें किस मामले में हुआ केस दर्ज

मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने और खिलाड़ियों से मिलने के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। लोग उन्हें करीब से देखने के लिए मंच की ओर बढ़ने लगे और बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी सैयद इमरान मसूद, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, तारापुर एसडीपीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने रस्सी लगाकर भीड़ को रोकने और पीछे हटाने की कोशिश की।

इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। उन्होंने माइक पकड़कर कहा, “कॉमन सेंस नाम की चीज नहीं है, बेवकूफ। क्या नाटक कर रहा है? अरे, छोड़ो। क्या नौटंकी कर रहा है? ए रस्सी वाला, छोड़ो।”

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जवान पीछे हट गए। इसके बाद भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और मैदान में मुख्यमंत्री जिंदाबाद तथा प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। मुख्यमंत्री के इस अंदाज के बाद मैदान में तालियां भी गूंजने लगीं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here