Home वायरल मुंबई में कार की बोनट में बैठा मिला विशालकाय अजगर, दंग रह...

मुंबई में कार की बोनट में बैठा मिला विशालकाय अजगर, दंग रह गए लोग; सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO

22
0

[ad_1]

मुंबई के दहिसर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां दहिसर इलाके में एक कार की बोनट के अंदर अजगर मिला। अजगर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्नेक रेस्क्यू टीम ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। बाद में अजगर की जांच की गई, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया और फिर उसे संजय गांधी नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया।

बोनट में बैठा था अजगर

दरअसल, यहां एक कार के बोनट के अंदर विशालकाय अजगर मिला है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को यहां दहिसर वेस्ट इलाके की एक बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में खड़ी कार के बोनट के अंदर अजगर मिला। यह घटना कंदरपाड़ा में बापू बागवे रोड पर महेश्वर बिल्डिंग के पास हुई। जब कार का बोनट खोला गया तो उसके अंदर अजगर देखने को मिला। वहीं अजगर को देखते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई और उन्हें तुरंत मौके पर बुलाया गया। 

निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्नेक रेस्क्यू टीम ने अजगर को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने अजगर का मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें वह ठीक पाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से संजय गांधी नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया। हालांकि कार में इस तरह से विशाल अजगर मिलने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोग हैरान हैं कि इतना बड़ा अजगर कार की बोनट में कैसे घुस सकता है। 

वीडियो हो रहा वायरल

वहीं अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल अजगर कार की बोनट में छिपा हुआ था। वह कार के इंजन के बीच इस तरह से बैठा हुआ था, कि उसे निकालना भी मुश्किल हो रहा था। वीडियो में स्नेक रेस्क्यू टीम को अजगर को बाहर निकालते हुआ देखा जा सकता है। अजगर कार के इंजन को पूरी तरह से जकड़कर बैठा था, जिस वजह से उसे खींचकर निकलना पड़ा। इस दौरान उसने रेस्क्यू कर रहे शख्स के हाथ को भी जकड़ लिया। हालांकि बाद में उसे एक बैग में भरकर ले जाया गया और उसकी जांच की गई। 

यह भी पढ़ें-

नदी की सफाई से वायरल बिट्टू तबाही को खास ऑफर, डच कंपनी के CEO ने बुलाया



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here