Home अंग प्रदेश बाबा बूढ़ानाथ के दरबार में गूंजे मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

बाबा बूढ़ानाथ के दरबार में गूंजे मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

25
0

[ad_1]

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

Baba Budhanath Temple: भागलपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा बूढ़ानाथ में गुरुवार को सुबह पांच बजे विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा संपन्न हुई. इस विशेष अनुष्ठान के दौरान भगवान शिव का गंगा जल, फूल-फल और पंचामृत से भव्य अभिषेक किया गया.

महंत के सान्निध्य में हुआ विशेष अनुष्ठान

इस धार्मिक विधि को महंत शिवनारायण गिरि के कुशल संचालन में पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरी शुद्धता और नियमों के साथ संपन्न कराया. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा.

मंदिर प्रबंधन ने संभाली व्यवस्था

पूरी पूजा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया. श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुष्ठान की गरिमा बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे.

पट खुलते ही उमड़ी भक्तों की भीड़

सरकारी पूजा और आरती संपन्न होने के तुरंत बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. जैसे ही पट खुले, बाबा के दर्शन के लिए सुबह से इंतजार कर रहे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए हर-हर महादेव और बाबा बूढ़ानाथ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा. भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

Also Read: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी.

Baba Budhanath Temple: भक्तिमय बना माहौल

भारी भीड़ और निरंतर पूजन-अर्चना के बीच मंदिर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और अलौकिक हो गया. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा बूढ़ानाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

Also Read: आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-पानी का दौर, इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD की एडवाइजरी जारी

The post बाबा बूढ़ानाथ के दरबार में गूंजे मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here