Home वायरल स्कूल असेंबली में बजा ऐसा गाना कि झूम उठे सारे बच्चे, फिर...

स्कूल असेंबली में बजा ऐसा गाना कि झूम उठे सारे बच्चे, फिर Video देख लोगों के आए कुछ ऐसे कमेंट्स

21
0

[ad_1]

सोशल मीडिया आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया। लोग सोशल मीडिया यूज करने पर नहीं बल्कि किसी के सोशल मीडिया यूज न करने पर हैरान होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल कंटेंट आते होंगे जिन्हें देखकर आप भी कुछ न कुछ रिएक्ट करते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे भी देखने के बाद आप जरूर कुछ रिएक्ट करेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

असेंबली में कौन सा गाना बजा?

आप अपने बचपन में जब स्कूल जाते होंगे तो वहां असेंबली में दूसरे छात्रों के साथ जाते ही होंगे। अब स्कूल असेंबली में क्या-क्या होता है, वो तो आपको पता ही होगा मगर वायरल वीडियो में जो दिखा, वैसा कुछ शायद ही हुआ होगा। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि स्कूल असेंबली में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाना बजा दिया जाता है और फिर क्या था, सभी बच्चे झूम उठते हैं। बच्चों में एनर्जी भरने के लिए शायद उस स्कूल में ऐसा होता है और हर रोज कुछ गाना बजता होगा और इसी क्रम में यह हुआ होगा। ऐसा भी हो सकता है कि किसी स्पेशल डे ऐसा कोई प्रोग्राम आयोजित होता हो। खैर इसकी पुष्टि तो नहीं हो पाई लेकिन लॉलीपॉप गाना बजने के कारण वीडियो वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर roshan_dance_temptat_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 53 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- मैं यहीं एडमिशन लूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा- ये हमारे यहां क्यों नहीं होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- हमारे निकलने के बाद क्या क्या हो रहा है स्कूल में। चौथे यूजर ने लिखा- मां मुझे फिर से स्कूल जाना है। पांचवें यूजर ने लिखा- हमारे पढ़ाई के समय यह सब क्यों नहीं हो रहा था। एक और यूजर ने लिखा- हम ही मनहूस थे क्या।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये आदमी अपनी ही दुनिया में मस्त है, Video देखकर कई सारे लोगों ने भी किया रिएक्ट



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here