Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 8 July 2026

23
0

[ad_1]

10:18 AM, 08-Jul-2026

Bihar: समस्तीपुर में गैंगवार से सनसनी, ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवकों की बेरहमी से हत्या; भारी पुलिस बल तैनात

समस्तीपुर के नामापुर दरिया गांव में देर रात बदमाशों ने कथित शराब कारोबारी प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस गैंगवार, पुरानी रंजिश और अवैध कारोबार समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। और पढ़ें

08:44 AM, 08-Jul-2026

Bihar : डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

वैशाली समाहरणालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने अनुमंडल कार्यालय के लिपिक सुमन सौरभ को पीडीएस लाइसेंस बहाली की फाइल आगे बढ़ाने के बदले दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। और पढ़ें

08:38 AM, 08-Jul-2026

Bihar Weather Today: बिहार के 26 जिलों में वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, खेतों या खुले मैदान में न जाएं तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें। और पढ़ें

08:05 AM, 08-Jul-2026

Bihar : जनसभा में गूंजा मीट प्रोसेसिंग यूनिट का मुद्दा, पोस्टर लेकर पहुंचे लोग; CM ने दिए जांच के निर्देश

अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जन सहयोग शिविर और जनसभा के दौरान सिमराहा थाना क्षेत्र में संचालित तथा प्रस्तावित मीट प्रोसेसिंग इकाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीण पोस्टर और बैनर लेकर सभा स्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। और पढ़ें

07:23 AM, 08-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

दिल्ली से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 602 को ऑपरेशनल कारणों से बीच रास्ते से वापस दिल्ली एयरपोर्ट उतारकर रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि विमान बुधवार को यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए उड़ान भरेगा। वहीं अकासा एयर की एक फ्लाइट भी मंगलवार को रद्द रही। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here