Home अंग प्रदेश Video Of Bar Dancers After Rjd Leader Condolence Meeting Goes Viral Police...

Video Of Bar Dancers After Rjd Leader Condolence Meeting Goes Viral Police Launch Probe – Bihar News

18
0

[ad_1]

Munger News: मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभा एवं श्राद्ध कार्यक्रम के बाद बार बालाओं के डांस का एक वीडियो पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंच के पीछे लगे बैनर पर ‘श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम’ लिखा दिखाई दे रहा है, जबकि मंच पर बार बालाएं डीजे की धुन पर नृत्य करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पूर्व राजद नेता के श्राद्ध कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो 6 जुलाई का बताया जा रहा है और यह हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खाजेचक गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी एवं राजद के हवेली खड़गपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की 25 जून को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनके श्राद्ध कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव भी शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे और श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

श्रद्धांजलि के बाद ऑर्केस्ट्रा, डांस और पैसे उड़ाने का दावा

बताया जा रहा है कि श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज समाप्त होने के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 4 से 5 नर्तकियों को बुलाया गया था। वायरल वीडियो में डीजे पर बज रहे अश्लील गीतों पर नृत्य होता दिखाई दे रहा है। साथ ही कुछ लोग मंच पर चढ़कर नर्तकियों के साथ नाचते और उन पर पैसे उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद इस तरह के आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं और इसे शोक सभा की मर्यादा के विपरीत बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया नाम, नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

‘जांच के बाद होगी कार्रवाई’

इस संबंध में हवेली खड़गपुर के डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here