Home बिहार पति की हत्या के 7 साल बाद उप प्रमुख अनु कुमारी ने...

पति की हत्या के 7 साल बाद उप प्रमुख अनु कुमारी ने की दूसरी शादी, ससुर ने लगाए गहने ले जाने के आरोप

26
0

[ad_1]

बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी ने अपने प्रेमी विमल कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। शादी के बाद यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अनु कुमारी के पति इंद्रजीत महतो की वर्ष 2019 में अररिया बाजार के पास अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंद्रजीत महतो कुख्यात इंदल महतो के भाई थे। इंदल महतो की भी पूर्व में गोली मारकर हत्या हो चुकी है।

पति की मौत के बाद अनु कुमारी राजनीति में हुईं सक्रिय 

अनु कुमारी का पहले विवाह के कुछ ही समय बाद ही सितंबर 2019 में अपराधियों ने इन्द्रजीत कुमार की हत्या कर दी। इससे अनु कुमारी के सामने कम उम्र में ही विधवा हो गयीं। पति की मौत के बाद अनु कुमारी राजनीति में सक्रिय हुईं और वर्तमान में सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख हैं।

ससुर ने लगाया आरोप

सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की उप प्रमुख अनु कुमारी ने 13 जुलाई को अपने प्रेमी विमल कुमार के साथ शादी कर ली है। हालांकि, शादी के बाद मामले ने नया मोड़ तब लिया जब इंद्रजीत महतो के पिता महेश महतो ने कन्हौली थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू घर से सोने-चांदी के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चली गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के आधार पर जांच हुई शुरू

कन्हौली थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

(सौरभ – सीतामढ़ी)

यह भी पढ़ें-

‘केसी सिन्हा तो झांकी है, जमानत जब्त होना बाकी है’, उपचुनाव से पहले पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे पोस्टर

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here