Home अंग प्रदेश श्रावणी पूर्णिमा पर एसपी ने कसी सुरक्षा

श्रावणी पूर्णिमा पर एसपी ने कसी सुरक्षा

27
0

[ad_1]

भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी पर जोर

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और मंदिर समिति के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए.

एसपी ने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कांवरियों के मार्ग और अस्थायी शिविरों की भी समीक्षा

एसपी ने कांवरियों के जलाभिषेक के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों का भी जायजा लिया. उन्होंने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया. कांवरियों के आवागमन वाले मार्गों पर भी पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया.

स्थानीय लोगों से भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. मेले के दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की जरूरत है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए. उन्होंने श्रद्धालुओं से भी प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस रहेगी सतर्क

एसपी ने कहा कि सामूहिक सहयोग से श्रावणी पूर्णिमा का पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी.

अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बारसोई डीएसपी अजय कुमार, सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जूली, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here