Home अंग प्रदेश नवगछिया में 70 लाख के स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: मालदा...

नवगछिया में 70 लाख के स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: मालदा से बुलेट पर लाई गई थी नशीली खेप

18
0

[ad_1]

Naugachhia Smack Arrest: भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है. नवगछिया थाना पुलिस ने देर रात विशेष छापेमारी कर तेतरी गांव में 546 ग्राम अवैध स्मैक की बड़ी खेप के साथ दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है. तस्करों के पास से पुलिस ने एक चमचमाती रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक और दो एंड्रायड स्मार्टफोन भी बरामद किए हैं. पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नशे की यह बड़ी खेप पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार लाई गई थी.

जीरो माइल के पास मिली गुप्त सूचना, तेतरी में बुलेट पर आ रहे तस्करों को पुलिस ने घेरा

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाने की पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) अनुराधा कुमारी 21 सितंबर की रात पुलिस बल के साथ इलाके में नियमित गश्ती पर निकली थीं. इसी दौरान देर रात करीब 12:10 बजे जीरो माइल के समीप पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तेतरी गांव स्थित एक किराये के मकान में अवैध रूप से स्मैक की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और तेतरी गांव की ओर रुख किया. गांव के पास पहुंचते ही पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को आते देखा. पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया.

डीडी किट जांच में स्मैक की हुई पुष्टि, 5 पैकेटों में बंद मिली 70 लाख की खेप

पकड़े गए दोनों युवकों की जब मौके पर ही तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ. नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव निवासी हरेराम कुमार उर्फ बमबम (21 वर्ष) के पास से दो पॉकेटों में 220 ग्राम और तेतरी गांव निवासी विशाल कुमार (21 वर्ष) के पास से तीन पॉकेटों में 326 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक) मिला. पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ की पहचान के लिए ड्रग डिटेक्टिव किट (DD Kit) से जांच की, जिसमें पदार्थ स्मैक पॉजिटिव पाया गया. पुलिस ने कुल 546 ग्राम स्मैक को पांच अलग-अलग पैकेटों में सीलबंद कर जब्त कर लिया. इसके साथ ही उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक और दो एंड्रायड मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए.

मालदा से आई थी स्मैक की खेप, विकास और छोटू के इशारे पर हुआ था सौदा

गिरफ्तार युवकों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने नशा नेटवर्क की पूरी परतें उधेड़ दीं. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विकास कुमार और छोटू कुमार नामक नशा कारोबारियों के कहने पर पश्चिम बंगाल के मालदा गए थे और वहीं से स्मैक की यह खेप लेकर लौटे थे. हालांकि, मालदा में उन्हें यह स्मैक किस मुख्य सप्लायर ने उपलब्ध कराई, इसके बारे में दोनों कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. पुलिस अब पकड़े गए मोबाइलों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है ताकि मालदा के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके.

Naugachhia Smack Arrest: एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज, स्मैक नेटवर्क के आकाओं को दबोचने में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस मामले में गिरफ्तार हरेराम कुमार और विशाल कुमार के अलावा स्मैक सिंडिकेट से जुड़े मुख्य साजिशकर्ता विकास कुमार, छोटू कुमार और अन्य अज्ञात नेटवर्क संचालकों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. नवगछिया पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Read: Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

Also Read: Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली

The post नवगछिया में 70 लाख के स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: मालदा से बुलेट पर लाई गई थी नशीली खेप appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here