Home अंग प्रदेश खेल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोह, युवाओं ने...

खेल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोह, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

21
0

[ad_1]

कटिहार. युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में शुक्रवार को खेल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया स्मरण

कार्यक्रम में कुश्ती कोच प्रवीण यादव, बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार एवं कार्यालय सहायक विक्रम कुमार मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे. अतिथियों और उपस्थित युवाओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया.

राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर चर्चा

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, राष्ट्रसेवा और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा. उनके विचारों में समाज के सभी वर्गों के विकास और राष्ट्र के समग्र उत्थान की भावना प्रमुख थी. वक्ताओं ने युवाओं से उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया.

खेल, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका

समारोह के दौरान युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए खेल, अनुशासन, मेहनत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई. उपस्थित प्रशिक्षकों ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है. युवाओं को खेलों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहने का संदेश दिया गया.

मेरा युवा भारत स्वयंसेवक ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक शिवम कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया. समारोह में युवाओं की सहभागिता के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

The post खेल भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समारोह, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here