Home अंग प्रदेश Watch Video: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राजद का प्रदर्शन,...

Watch Video: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राजद का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

21
0

[ad_1]

कटिहार. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को शहर के शहीद चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने की. इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की.

एसआईआर समेत चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई. विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर सहित चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाए गए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों के मन में किसी तरह की आशंका नहीं रहनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए.

निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बताया जरूरी

निवर्तमान जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के मन में किसी तरह की आशंका नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा और मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा.

चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

निवर्तमान प्रधान महासचिव राजेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एसआईआर और चुनाव से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. राजद इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की बात कही.

नारेबाजी के बीच जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान शहीद चौक पर लगातार नारेबाजी होती रही. राजद नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. उन्होंने आयोग से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शन में भोला पासवान, सुदामा सिंह निषाद, जाहिद, संजीव कृष्ण उर्फ गुड्डू यादव, अख्तर आलम बबलू, कन्हैया यादव, राखी यादव, सगीर शेरशाह, अमित कुमार, विराट यादव, अंबू यादव, विनोद साह, बासु लाल, संतोष यादव, इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे.

The post Watch Video: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर राजद का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here