Home अंग प्रदेश दिल्ली जा रहे कटिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, मोबाइल...

दिल्ली जा रहे कटिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, मोबाइल से रील बनाने के दौरान हादसा

19
0

[ad_1]

दिल्ली जा रहे कटिहार के एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. हादसा गाजियाबाद के समीप हुआ. रविवार को युवक का शव भंगहा गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र की भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या नौ निवासी पारस मंडल के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है. स्वजनों के अनुसार, सचिन करीब पांच दिन पहले मजदूरी करने के लिए दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था.

ट्रेन में मोबाइल से रील बनाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

स्वजनों ने बताया कि दिल्ली जाने के दौरान गाजियाबाद के समीप सचिन ट्रेन में मोबाइल से रील बना रहा था. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

घटना के बाद ट्रेन में उसके साथ सफर कर रहे साथियों ने रेल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद घायल सचिन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बेटे का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

रविवार को सचिन का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया. बेटे का शव देखकर मां-पिता और अन्य स्वजन बेसुध होकर रोने लगे. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

बेहतर भविष्य का सपना अधूरा छोड़ गया सचिन

मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करने और बेहतर भविष्य बनाने की उम्मीद लेकर दिल्ली जा रहे सचिन की असामयिक मौत से भंगहा गांव में शोक की लहर है. जिस बेटे से परिवार को सहारे और बेहतर भविष्य की उम्मीद थी, उसकी मौत से स्वजन गहरे सदमे में हैं.

The post दिल्ली जा रहे कटिहार के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, मोबाइल से रील बनाने के दौरान हादसा appeared first on Prabhat Khabar.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here