Home अंग प्रदेश Bihar News: Three Employees Held Hostage, Brutally Beaten And Forced To Sign...

Bihar News: Three Employees Held Hostage, Brutally Beaten And Forced To Sign Blank Papers In Purnea – Bihar News

22
0

[ad_1]

पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। बियाडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत तीन कर्मचारियों को कथित रूप से बंधक बनाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़ितों के हाथ-पैर बांधकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया। इतना ही नहीं उनकी आंखों और कानों में मिर्च पाउडर डालने तथा जातिसूचक टिप्पणियां करने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों कर्मचारियों को मुक्त कराकर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।

घायलों की पहचान जीवन संग्राम यादव, अर्जुन कुमार मेहता और इंदु भूषण यादव के रूप में हुई है। पीड़ितों के अनुसार उन्हें मरंगा बियाडा स्थित स्काईलार्क लीड्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में बुलाया गया था। वहां मौजूद कंपनी प्रबंधन से जुड़े लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर उनके हाथ-पैर बांध दिए और मारपीट शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: Bihar News: बेतिया में दर्दनाक हादसा, रील शूट करते समय नहर में गिरे दो युवक; दोनों की मौत

पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा गया। साथ ही आंखों और कानों में मिर्च पाउडर डाला गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके साथ अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। पीड़ित कर्मचारियों ने दावा किया है कि पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। उनका कहना है कि फुटेज की जांच से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को मुक्त कराया और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन दिए गए हैं।

मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्राप्त आवेदनों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here