Home अंग प्रदेश Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और...

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 25 September 2026

23
0

[ad_1]

11:56 AM, 25-Sep-2026

बिहार न्यूज: एक मिनट में गंगा में समा गए दो किशोर, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर; एक की जान बची

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर कर्मा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में स्नान करने पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में चले गए। सीसीटीवी फुटेज में बुधवार सुबह करीब 6:22 बजे तीनों के धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर जाने और महज एक मिनट में दो युवकों के डूबने का घटनाक्रम कैद हुआ। और पढ़ें

11:46 AM, 25-Sep-2026

बिहार: रोहतास में फिर गूंजेगी पत्थर तोड़ने की आवाज! शुक्रवार से नीलामी, 3-4 महीने में शुरू होगा खनन

रोहतास जिले में लंबे समय से बंद पत्थर खनन को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि गायघाट और गिजवाही ब्लॉक में शुक्रवार से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी और तीन से चार महीने के भीतर खनन शुरू होने की उम्मीद है। और पढ़ें

09:47 AM, 25-Sep-2026

बिहार: जमुई के बाद अब बांका का वीडियो वायरल, युवती से अभद्रता पर एफआईआर; तीन आरोपियों की तलाश तेज

बांका के प्रसिद्ध मंदार पर्वत पर 3 जून 2026 को युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद बौंसी थाना में कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया। और पढ़ें

08:59 AM, 25-Sep-2026

रेलवे भर्ती: खराब मौसम के चलते रेलवे शारीरिक दक्षता जांच स्थगित, अगली तारीख पर आरआरसी ने क्या कहा?

RRC PET News : रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। पूर्व मध्य रेल (रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ), पटना ने खराब मौसम और अतिवृष्टि (भारी बारिश) के कारण होने वाली शारीरिक दक्षता जांच (PET) को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। और पढ़ें

08:58 AM, 25-Sep-2026

नालंदा खुला विश्वविद्यालय: एमसीए में दाखिले की चयन प्रक्रिया 25 सितंबर से, परीक्षा फॉर्म की तारीख भी तय

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने एमसीए को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 अक्तूबर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और पुराने छात्रों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया है। और पढ़ें

08:24 AM, 25-Sep-2026

बिहार : पुलिस का काम करने लगे अपराधी; क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला

Bihar Police : बड़ी वारदात में पुलिस तथ्यों का मिलान करने के लिए आपराधिक सीन को री-क्रिएट करती है। क्राइम पर बनने वाले धारावाहिकों में भी यही दिखाया जाता है। लेकिन, अब अपराधी भी नाट्य रूपांतरण कर पुलिस को भटकाने लगे हैं।  और पढ़ें

07:51 AM, 25-Sep-2026

बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया; 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

सारण के मशरक थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को दो युवकों ने कथित तौर पर चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की कोशिश की। घटना देखकर एक युवक ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद 112 की गश्ती टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। और पढ़ें

07:48 AM, 25-Sep-2026

बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत; कहां पर बाढ़ का खतरा?

Bihar Weather News: बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं मौसम का हाल…

  और पढ़ें

07:47 AM, 25-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

देवघर से गयाजी जा रहे परिवार के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर हादसे में बदल गया। परिवार का आरोप है कि ट्रेन में सर्विस अटेंडेंट ने फूटा हुआ डिस्पोजेबल गिलास दिया, जिसमें गर्म पानी डालते ही गिलास फट गया और खौलता पानी गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिर गया। और पढ़ें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here