[ad_1]

जिले में मंगलवार का मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है. सुबह से निकली तेज धूप और 83 प्रतिशत की भारी नमी ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया है. लेकिन, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा डेटा के अनुसार, यह उमस एक बड़े मौसमी बदलाव का संकेत है. आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही गंगा के जलस्तर को लेकर बाढ़ का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं.
घंटेवार अलर्ट: कब होगी बारिश, कब गिरेगी बिजली?
IMD के अनुसार, सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन भारी उमस के कारण यह 37 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है. आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है. 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और प्रेसिपिटेशन 20 प्रतिशत है.
दिन से लेकर रात तक मौसम का हाल:
- सुबह 9 से 10 बजे: 30 से 40 प्रतिशत बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की सख्त चेतावनी.
- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे: 20 प्रतिशत हल्की बारिश की संभावना.
- शाम 4 से 6 बजे: मौसम फिर अचानक बदलेगा. 4 से 5 बजे 40 प्रतिशत और 6 बजे तक 60 प्रतिशत गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट है.
- रात का मौसम: रात 8 बजे (30%), रात 11 बजे (60%) और रात 12 बजे 50 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना जताई गई है.
गंगा किनारे बाढ़ का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी
बारिश और वज्रपात के साथ-साथ नदी के बढ़ते जलस्तर ने भी खतरे की घंटी बजा दी है:
- बाढ़ का खतरा: गंगा के आसपास के इलाकों में बाढ़ की स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है.
- आम लोगों के लिए: दोपहर की तेज धूप से बचें और शाम को घर से निकलते समय छाता जरूर साथ रखें.
- किसानों के लिए: भारी बारिश के कारण खेतों में जलजमाव हो सकता है, इसलिए किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है.
अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान: पूरे सप्ताह बरसेंगे बादल
IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों का डेरा रहेगा और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा:
- बुधवार: 32/28°C (गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना)
- गुरुवार: 34/28°C
- शुक्रवार: 34/28°C
- शनिवार: 33/28°C
The post जिले में IMD का डबल अलर्ट: दिन में ठनका तो शाम में भारी बारिश; गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link

















