[ad_1]

मनसाही (कटिहार) : प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा, मरंगी, फुलहारा एवं मनसाही हाट चौक में वार्षिक मेला के समापन के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया. गुरुवार की सुबह सभी पूजा स्थलों पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शारदीय दुर्गा पूजा का पावन पर्व संपन्न हो गया.
मेला और विसर्जन को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. इसमें मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, अंचल अधिकारी (सीओ) मोहम्मद इस्माइल और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुमन कुमारी का विशेष प्रशासनिक योगदान रहा.
कुरेठा में तीन दिवसीय मेला व जागरण का हुआ था आयोजन
कुरेठा में दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेला एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसका सफल नेतृत्व मेला कमेटी के बिजली यादव ने किया. पूरे आयोजन के दौरान मुखिया अवधेश प्रसाद यादव, सब-इंस्पेक्टर बृजमोहन यादव, पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी, सरपंच प्रमोद कुमार सिंह, गणेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य फुलेश्वर उरांव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध ग्रामीणों और पूजा कमेटी के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा.
नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
गुरुवार सुबह जब प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गई, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. 'जय माता दी' और माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा. नौ दिनों तक श्रद्धाभाव से सेवा और आराधना करने के बाद विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और क्षेत्र में सुख, शांति तथा खुशहाली की कामना की.
इस पावन अवसर पर बिजली यादव, अजय यादव, मुकेश यादव, अनिल यादव, मिट्ठू यादव, रवि चौधरी, राहुल चौधरी, बबलू मंडल, विक्की मंडल और जयकांत मंडल सहित भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे.
The post WATCH VIDEO : 'जय माता दी' के जयकारों के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, मनसाही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ उत्सव appeared first on Prabhat Khabar.
[ad_2]
Source link















